लवली खनूजा बने होशंगाबाद जिला के प्रभारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की मंशा अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालजी देसाई के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में सक्रियता एवं कार्य कुशलता को देखते हुए मध्यप्रदेश


                                                                     


कांग्रेस सेवादल की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सेवादल के प्रदेश सचिव श्री लवली खनूजा जी को सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतेंद्र यादव जी ने होशंगाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया है मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आगामी समय में प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जाना है प्रदेश जिला व ब्लॉक स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर किया जाना है आने वाले समय में पोलिंग बूथ पर भी सेवा दल की तैनाती करना है सेवादल परिवार की ओर से लवली खनूजा जी को उनके शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है