जबलपुर इंदौर परियोजना की लागत पर मंथन ।

परियोजना की लागत पर मंथन

जबलपुर-इंदौर नई रेल लाइन का सर्वे पूरा, परियोजना की लागत पर मंथन
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर से इंदौर तक नई रेल लाइन परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। जबलपुर से गाडरवारा होते हुए इंदौर तक जाने वाली इस रेल लाइन का काम रेल विकास निगम करेगा। दरअसल इस रेल लाइन का पहला चरण इंदौर से बुधनी के बीच शुरू हो चुका है, जिसका काम रेल विकास निगम कर रहा है। अब पूरी परियोजना रेल विकास


जबलपुर। 


जबलपुर से इंदौर तक नई रेल लाइन परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। जबलपुर से गाडरवारा होते हुए इंदौर तक जाने वाली इस रेल लाइन का काम रेल विकास निगम करेगा। दरअसल इस रेल लाइन का पहला चरण इंदौर से बुधनी के बीच शुरू हो चुका है, जिसका काम रेल विकास निगम कर रहा है। अब पूरी परियोजना रेल विकास निगम के जिम्मे होगी। जबलपुर से इंदौर तक बनने वाली नई रेल लाइन की (गाडरवार-इंदौर) दूरी 342 किमी है, जिसकी अनुमानित लागत 4 हजार 320 करोड़ है, जिसमें से इस बजट में परियोजना को 10 करोड़ रुपए स्वीकृति किए गए हैं।


सर्वे पूरा, अनुमानित लागत पर मंथन


इन रेल परियोजना को पहले पब्लिक प्राइवेट पार्टनर शिप के तहत पूरा करना था। प्रदेश सरकार और रेलवे, दोनों इस परियोजना को मिलकर पूरा करने वाले थे, लेकिन प्रदेश से भाजपा सरकार के जाने के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। हालांकि अब रेलवे बोर्ड इस पूरी परियोजना का जिम्मा रेल विकास निगम को देने जा रहा है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब इसकी अनुमानित लागत पर बोर्ड ने मंथन शुरू कर दिया है।


84 किमी का सफर होगा काम


जबलपुर से इंदौर तक नई रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेन के सफर में तकरीबन 84 किमी की दूरी कम हो जाएगा, जिससे तकरीबन 2 घंटे का सफर काम होगा। अभी यह सफर पूरा करने में ट्रेन को तकरीबन 10 घंटे लगते हैं। इसके बाद संभवता 8 घंटे लगेगा। इसके साथ ही इंदौर जाने वाली यात्रियों को नया मार्ग मिल जाएगा। यह मार्ग मक्सी से होकर इंदौर तक जाएगा। हालांकि एक सच यह भी है कि इस परियोजना को 2016-17 में स्वीकृति मिली, लेकिन वर्तमान में अभी तक परियोजना जमीन पर नहीं दिखी है।


नई रेल लाइन


- जबलपुर से गाडरवारा रेलवे स्टेशन तक पुराना ट्रैक ही रहेगा।


- गाडरवारा से इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो 342 किमी होगी।


- अभी जबलपुर से इंदौर 555 किमी है, नई रेल लाइन से 471 हो जाएगा।


- नई लाइन से ट्रेन के सफर तकरीबन 2 घंटे तक काम होगा।